मौसम विभाग ने अभी-अभी राजस्थान के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। आइएमडी के मुताबिक राजस्थान के सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, पाली, कोटा, भीलवाड़ा जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।