मानसून ट्रफ लाइन कल हिमालय की ओर शिफ्ट होने से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा में बागीदौरा 80, डूंगरपुर में ओबरी 79, गणेशपुर 66, सोम कमला अम्बा 51 और राजसमंद के देलवाड़ा में 72 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। शहर में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन मेघ नहीं बरसे।