आंकड़ा 2529 तक पहुंचा
भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को भी कोरोना संक्रमित रोगी सामने आए है। जिले में २३ जने संक्रमित आए है। इसके साथ ही जिले में कोरोना रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 252९ हो गया है। इनमें दो महिला डेंटिस्ट, दो ज्वैलर्स, एक ज्वेलरी का काम करने वाला, प्रधानाचार्य, यार्न व्यापारी व एक टेक्सटाइल व्यापारी, टेक्ससटाइल फैट्री में सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, बिजनेसमैन, रिटायर बैंक कर्मी, वकील, गृहिणी सहित 2३ जने शामिल है। दोनों डेंटिस्ट प्राइवेट प्रेटिस करते हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ.घनश्याम चावला ने बताया कि शनिवार को आजाद नगर, तिलक नगर, नागौरी मोहल्ला, आरसी व्यास कॉलोनी, बड़ा मंदिर नाला बाजार, सिरकी मोहल्ला, बसंत विहार, सांगानेरी गेट, आदर्शनगर, कुमुद विहार, भवानी नगर, शास्त्रीनगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, विद्युतनगर, पुर, बोराना क्षेत्र तथा स्वास्तिक हॉस्पीटल में कार्यरत कड़मडास शाहपुरा का युवक, सी सेक्टर आरसी व्यास कॉलोनी, जैन मार्ग नागौरी गार्डन का युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। इन सभी को अस्पताल में तथा कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कराया गया है।