19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने 2 की और ली जान

आंकड़ा 32 तक पहुंचा
less than 1 minute read
Google source verification
Corona did 2 more lives in bhilwara

Corona did 2 more lives in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव बुजुर्गों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३२ हो गई है।
महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग को कोरोना संदिग्ध मानकर उनकी जांच करवाई गई। इसमें वह पॉजिटिव निकला। शनिवार को बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टर का कहना था कि उसे निमोनिया होने पर हालत गंभीर चल रही थी। उसे वेन्टीलेटर पर लिया गया था।
इससे पहले शनिवार सुबह शास्त्रीनगर निवासी 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ थी। इसे 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संदिग्ध मानते हुए सैंपल लिया जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। शनिवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल गाइड लाइन के अनुसार दाह-संस्कार करवाया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग