भीलवाड़ा

कच्चे मकान में जलते हैं दो बल्ब, ​39 हजार का बिल देख लगा झटका

कस्बे के धुंवालिया गांव में एक गरीब किसान के हाथ में 39 हजार 315 रुपए का बिजली का बिल देखकर झटका लगा है
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, 39 thousand bill shock in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
कस्बे के धुंवालिया गांव में एक गरीब किसान के हाथ में 39 हजार 315 रुपए का बिजली का बिल देखकर झटका लगा है।

रायला।
कस्बे के धुंवालिया गांव में एक गरीब किसान के हाथ में 39 हजार 315 रुपए का बिजली का बिल देखकर झटका लगा है। वह बिली लिए दो दिन से विभाग के चक्कर लगाकर कह रहा है कि उसके कच्चे मकान में मात्र दो बल्ब जलते हैं। इसके बावजूद इतना बिली कैसे आ गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धुंवालिया निवासी लक्ष्मीनारायण खाती के दो माह का बिजली का बिल आया। दो माह के बिल में 39 हजार 315 रुपए देखकर झटका।

बिल में पिछले दो माह में 5100 उपभोग यूनिट दर्शायी गई है। बिजली विभाग की जरा सी लापरवाही से गरीब व्यक्ति को बिजली विभाग में दो दिन से चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद उसके बिली में संशोधन नहीं हो पाया है। गरीब के कच्चे मकान में मात्र दो बल्ब जलते हैं तो भी बिल 39315 रुपएं का पहुंचा है। वार्ड पंच रामपाल ने बताया कि गरीब के इनती राशि का बिल देखकर लोग चकित रहे है। उसने बिल में संशोधन की मांग की है।

मांडलगढ उपशाखा के पटवारी पेन डाउन हड़ताल पर
मांडलगढ़। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजस्थान पटवार संघ उपशाखा मांडलगढ़ के सभी पटवारी बुधवार को रहेंगे पेन डाउन हड़ताल पर है। राजस्थान पटवार संघ के साथ राजस्थान सरकार के 22 जून 2017 को हुए समझौते को अब तक क्रियान्वित नहीं करने के विरोध में हो रही है यह पेन डाउन हड़ताल की गई है। मांडलगढ़ पटवार संघ अध्यक्ष प्रकाश मूंदड़ा, सदस्य महावीर धाकड़, शिव प्रकाश सोनी, राजकुमार नागौरा सहित अन्य सदस्य तहसीलदार विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। सभी पटवारी प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौपेंगे।

विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों का
विद्युत निगम की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व में क्षेत्र में कई लोगों के इस तरह के बिली आए है। जिन्हें बाद में विद्युत निगम के अधिकाारियों ने दुरुस्त किए हैं।

Published on:
21 Feb 2018 02:42 pm