6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्महत्या से पहले अशोक ने रिश्तेदार को भेजा था वीडियो, देखा तब तक कूद गया

रिश्तेदार समय पर वीडियो नहीं देख पाया। जब तक देखा तब तक व्यवसायी की जान जा चुकी थी।

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, video viral made before suicide in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

सूदखोरों से परेशान होकर आजाद चौक में कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल से कूदने से पहले पंचवटी निवासी अशोक कृपलानी ने मोबाइल से जो वीडियो बनाया वह अपने रिश्तेदार को भेजा था। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि रिश्तेदार समय पर वीडियो नहीं देख पाया।

भीलवाड़ा।

सूदखोरों से परेशान होकर आजाद चौक में कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल से कूदने से पहले पंचवटी निवासी अशोक कृपलानी ने मोबाइल से जो वीडियो बनाया वह अपने रिश्तेदार को भेजा था। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि रिश्तेदार समय पर वीडियो नहीं देख पाया। जब तक देखा तब तक व्यवसायी की जान जा चुकी थी। यह पुलिस जांच में सामने आया है। उधर, सूदखोरों की कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। तीन जनों को प्रमुख से रूप से तलाश किया जा रहा, लेकिन ये सभी फरार हो गए। उनके छिपने के सम्भावित ठिकानों के बारे में पता किया जा रहा है।

READ:योगेश नेे भारतीय वन सेवा में 99 वी रैंक अंक हासिल की


एसआई मेघना त्रिपाठी ने बताया कि अशोक ने 4 मिनट 5 सैकंड का वीडियो आत्महत्या से ठीक पहले बनाया था। इसे एक रिश्तेदार को तुरंत सेंड कर दिया लेकिन समय पर सोशल मीडिया को रिश्तेदार चेक नहीं कर पाया। अशोक के छत से कूदने की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचा तब तक प्राण जा चुके थे। बाद में देखा तो उसमें वीडियो था। उसे समय पर वीडियो नहीं देखने का अफसोस है।

READ: बंद बाड़े में 48 भेड़ों की एक साथ मौत, चिकित्सकों ने कहा खूंखार जानवर के खौफ से हुई मौत



पूरी बात नहीं कह पाया...

पुलिस ने अशोक के मोबाइल की जांच की तो उसमें दो और वीडियो निकले। एक वीडियो 51 सैकंड का तथा दूसरा 40 सैकंड का। 51 सैकंड का वीडियो बड़े वीडियो से पहले का है। लेकिन उसमें पूरी बात नहीं कह पाया और पहले ही कट गया। एेसे में दूसरा 4 मिनट 5 सैकंड का बनाया। वीडियो डिलीट नहीं हो जाए और पुलिस और परिवार के लिए सबूत के तौर पर रहे इसलिए 40 सैकंड का एक वीडियो और बनाया। संक्षिप्त वीडियो में सूदखोरों का आतंक का उल्लेख करते गारंटी पर उधार लेने वाले अनिल शाह और रूपन शाह द्वारा करीब साढ़े छह लाख रुपए हड़पने की बात कही। अशोक ने वीडियो में कहा कि मेरी बेईज्जती होने और जान का खतरा होने से कदम उठा रहा हूं। पुलिस ने तीनों वीडियो को सबूत के तौर पर ले लिया है।


पुलिस के हाथ खाली
एसआई त्रिपाठी ने बताया कि सूदखोर भवानीशंकर दाधीच (ओम टॉवर), दीपक रांका (आजादनगर), प्रदीप मेहता (वीके गॉरमेंट्स वाला) की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ है। उनके घर और कार्यालयों पर दबिश दी गई। लेकिन वह फरार हो गए है। उनके सम्भावित स्थानों पर तलाशी के लिए टीमें भेजी गई है। 17 फरवरी की शाम को अशोक ने सूदखोरों से परेशान होकर आजाद चौक में कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी ने अगले दिन सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था।

वीडियो का ट्रायल, कोई सीखा रहा था...
मोबाइल से वीडियो कैसे बनाया जाता है इसके लिए अशोक ने ट्रायल भी किया था। कुछ समय पहले ट्रायल करके किसी से यह सीखा भी था। ट्रायल वीडियो भी उसके मोबाइल में सेव मिला है। जिसमें पीछे वीडियो बनाना सिखाने की किसी की आवाज आ रही है।