बैठक में जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य ने स्कूल प्रबंधकों, प्रमुखों और प्रतिनिधियों को बाल वाहिनी के सम्बंध में शीर्ष कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा और जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य ने स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें टेम्पो में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाया। उनकी सुरक्षा पुख्ता की जाए। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य भावी पीढ़ी को सुरक्षित एवं सुलभ आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। एसपी शर्मा ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग एवं बाल वाहिनी का उपयोग करने वाले विद्यालयों से एक-दो अभिभावकों को शामिल करते हुए एक कमेटी बनाकर उसकी बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी आचार्य ने बताया कि सरकार ने स्कूल बस के रूप में संचालित बसों के वाहन को कर मुक्त होने की सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, पुलिस उपाधीक्षक राजेश मीणा, शाहपुरा जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार व अरूण कुमार दशोरा, ऑटो यूनियन अध्यक्ष गोविंद खींची तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रमुख व प्रतिनिधि मौजूद थे।