भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की रिश्वत लेते एक्सईएन और दो ठेकेदार रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhilwara ACB Action: एसीबी ने 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते PWD विभाग के अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विभाग के अधीक्षण अभियंताखेमचंद मीणा को भी नामजद किया गया है।

2 min read
May 05, 2026
एसीबी की गिरफ्त में एक्सईएन शहजाद मोहम्मद (फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) शाहपुरा के अधिशासी अभियंता समेत दो ठेकेदारों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 4 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

एसीबी की प्रथम चौकी को जयपुर मुख्यालय से सूचना मिली थी कि अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद ठेकेदारों से टेंडर जारी करने और बिल भुगतान के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। बताया गया कि यह राशि वह अपने साथ-साथ अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के लिए भी एकत्र कर रहा था। सूचना की पुष्टि के लिए एसीबी ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की और संबंधित मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया।

ये भी पढ़ें

Udaipur Bus Accident : उदयपुर में निजी बस में लगी आग, 38 यात्री थे सवार, खिड़की से कूदकर बचाई जान

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। मंगलवार को भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत छापा मारकर अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद और ठेकेदार मोडूराम धाकड़ व बनवारी लाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान शहजाद की कार से 4 लाख 4 हजार रुपये बरामद किए गए।

अधीक्षण अभियंता भी नामजद

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा को भी नामजद किया गया है। हालांकि, कार्रवाई के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसके खिलाफ भी अलग से जांच जारी है और उसकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

PWD विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद PWD विभाग में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें

Rajsamand Accident: जागरण से लौट रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बनास नदी में टेम्पो पलटा, 9 लोग घायल
Published on:
05 May 2026 09:25 pm
Also Read
View All