
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना में जंगल में बकरियां चराने गई एक मूक बधिर बालिका से बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाप्रभारी नरोत्तम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 13 वर्षीया मूक बधिर बालिका 24 जनवरी को जंगल में बकरियां चरा रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार रणजीत सिंह राजपूत (19) वहां पहुंचा।
इसके बाद बालिका को अकेली पाकर उसके साथ बलात्कार किया। तभी बालिका के परिजन के आने पर रणजीत सिंह मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। रणजीत सिंह पहले बालिका के साथ बकरियां चराता था। इसीलिए वह उसे जानता था।