भीलवाड़ा

तेज धूप और उमस के बीच स्कूल में नन्हो का पहला कदम

सरकारी स्कूल खुलने से चहल-पहल शुरू गई

2 min read
All Government Schools Open in bhilwara

भीलवाड़ा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते 40 दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को एक बार फिर से जिले के सभी सरकारी स्कूल खुलने से चहल-पहल शुरू गई। बच्चों ने भीषण गर्मी के बीच स्कूल में कदम रखा। इन दिनों तापमान चालीस डिग्री चल रहा है। दिनभर तीखी धूप रहती है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान का अनोखा ‘मोक्षधाम‘, जहां पर्यटक आते हैं घूमने, स्नानघर ऐसे जो बड़े होटल को भी देते हैं मात, देखें तस्वीरें


स्कूल में नन्हे मुन्नों का पहला दिन खेलते-कूदते व अन्य गतिविधियों में बीता। तेज धूप के चलते अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने कम रुचि दिखाई। पहले दिन बच्चों की संख्या कम नजर आई। प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही कक्षाएं भी लगाई गई।

संस्था प्रधानों द्वारा नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगा मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। स्कूल परिसर की साफ-सफाई व अन्य गतिविधियां हुई। डीईओ माध्यमिक (प्रथम) अशोककुमार का कहना है कि सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दस फीसदी ज्यादा नामांकन बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

साधना भवन का लोकार्पण

भीलवाड़ा . सोनी हॉस्पिटल के पास करणसिंह राका की ओर से निर्मित प्यारी बाई रांका साधना भवन का लोकार्पण मंगलवार को अखिल भारतीय वर्षीय साधु मार्गी जैन संघ के अध्यक्ष माणकचन्द नाहर व सांसद सुभाष बहेडिय़ा ने किया। समारोह को बहेडिय़ा, नाहर, देवीलाल चावत, अशोक चण्डालिया, हरिसिंह रांका, महावीर सिंह चौधरी, केसरसिंह मारू, मंजू अम्बाणी ने सम्बोधित किया। इस दौरान करण लाड फाउण्डेशन के करणसिंह रांका को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया। संचालन प्रदीप सांखला ने किया। इस दौरान हरिसिंह रांका, डा. युगलकिशोर सुरोलिया, रामपाल सोनी, आरएल नोलखा, वीएस तिवारी, पीएम बेसवाल, अनिल मानसिंहका आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
भीलवाड़ा . जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और आतिशबाजी की।। उन्होंने राहुल के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, प्रदेश कांग्रेस सचिव वंदना माथुर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, महासचिव महेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना, हेमेन्द्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

कपड़ा मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक ने उद्यमियों से कहा-भीलवाड़ा से नहीं जाएगा कलस्टर
Published on:
20 Jun 2018 03:24 pm
Also Read
View All