16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का अनोखा ‘मोक्षधाम‘, जहां पर्यटक आते हैं घूमने, स्नानघर ऐसे जो बड़े होटल को भी देते हैं मात, देखें तस्वीरें

भीलवाड़ा में देश का ऐसा अनोखा श्मशान पंचमुखी मोक्ष धाम जहां पर्यटक और शहरवासी रोजाना घूमने आते हैं

3 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

श्मशान का नाम आते ही जेहन में अनौखा खौफ दौड़ जाता है। लेकिन भीलवाड़ा में देश का ऐसा अनोखा श्मशान पंचमुखी मोक्ष धाम जहां पर्यटक और शहरवासी रोजाना घूमने आते हैं। एक बार यहां जो आ गया वह बार—बार यहां आना चाहता है।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

इस मोक्षधाम को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इसके नजारे किसी पिकनिक स्पॉट या पर्यटन स्थल से नजर आते हैं। देशभर के लिए मिसाल बन चुके इस श्मशान घाट में गमजदा लोग पलभर में गम भूल जातेे हैं। इस श्मशान में पांच हजार से ज्यादा किताबों का समृद्ध वाचनालय है तो एक सुसज्जित अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त जिम है।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

यह नजारा जो आप देख रहे है । जहां स्थानीय निवासी घूमने के लिए आते है क्योकि यह शमशान अब पार्क के रूप में नजर आने लगा है । लोगो का कहना है कि शमसान के नाम से डर लगता था वहां अब इस नये रूप में उनका डर निकल गया । यंही नही जो भी इस श्मसान के बारे मे सुनता है जो इसे देखने जरूर आता है और ये शमसान अब धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप मे अपनी पहचान रखता है।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

15 बीघा जमीन में फैला पंचमुखी मोक्ष धाम करीब 15 बीघा भूमि में बना हुआ है। इस पूरे मोक्षधाम की देखरेख पंचमुखी मुक्तिधाम विकास ट्रस्ट द्वारा की जाती है। सपनों के इस मोक्षधाम को संवारने में पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू का अहम योगदान रहा है। जिन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

स्नानघर ऐसे जो बड़े होटल को देते हैं मात यहां बने स्नानघर की स्वच्छता देख आप चौक जाएंगे। यहां बने स्नानघर किसी होटल के स्नानघर को भी मात देते हैं। मोक्षधाम में आठ बरामदे, एक प्रतीक्षालय बना हुआ है।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

एलपीजी चलित शवदाह गृह लकड़ी से दाह संस्कार की व्यवस्था के अलावा यहां 70 लाख रुपए से बना एलपीजी चलित शवदाह गृह भी है, जिसमें फिलहाल कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

bhilwara, bhilwara news, panchmukhi moksh dham in bhilwara, bhilwara hindi news, latest hindi news, bhilwara latest hindi news

गुजरात से मिली सीख जाजू बताते हैं कि करीब 20 साल पहले वे गुजरात के जामनगर गए थे तो उनके परिचित के कहने पर वे वहां का श्मशान घाट देखने चले गए। वहां का वातावरण देखा तो उन्होंने भी भीलवाड़ा में एक ऐसा श्मशान घाट विकसित करने का दृढ निश्चय कर लिया और अपने सपनों को साकार करने लगे।