भीलवाड़ा

आसींद के प्रेम सागर तालाब में श्रमदान को उठे सैकड़ों हाथ

जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने देवनारायण भगवान की जयघोष के साथ साफ-सफाई व खुदाई का कार्य शुरू किया
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 3:35 PM IST
Amritan Jalam campaign in bhilwara
Amritan Jalam campaign in bhilwara

आसींद।

राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज परिसर में प्रेम सागर तालाब राठोड़ा की पाल पर महंत सुरेश दास की उपस्थिति में विधायक रामलाल गुर्जर व बंक्यारानी माताजी ट्रस्ट के मैनेजर गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने देवनारायण भगवान की जयघोष के साथ साफ-सफाई व खुदाई का कार्य शुरू किया।


श्रमदान के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने तालाब के पेटे में साफ- सफाई करते हुए झाडि़यों व कंकड़-पत्थर निकालने के साथ ही तालाब को गहरा करने का कार्य रविवार को शुरू हुआ जो घंटों चला। विधायक गुर्जर ने पहल कर फावड़ा पकड़ा तो देखते ही देखते किसी ने गेंती तो किसी ने कुदाली हाथ में लेकर अभियान में सहयोगी बने।

तालाब के पेटे के साथ पानी की आवक वाले मार्ग से भी झाडि़यों व पत्थरों को हटाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कूका राम ने अपनी पंचायत में पत्रिका के अभियान को जारी रखते हुए लोगों से प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में श्रमदान करने का आह्वान किया।


गेन्दलिया में पेयजल टंकी की सफाई

गेन्दलिया. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहतï रविवार को राजस्थान पत्रिका मानव मित्र संस्थान के तत्वावधान ग्रामीणो ने पेयजल टंकी सफाई कर अभियान में भागीदार बने। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। गेन्दलिया कस्बे में स्थित खेड़ा में रेणवास मार्ग पर बनी पानी की टंकी को खाली कर साफ-सफाई के बाद टंकी निखर उठी। इस दौरान सरपंच भगवानलाल कुम्हार ने कहा कि जल ही जीवन है। हर व्यक्ति को पानी का मोल समझना होगा। जीएसएस अध्यक्ष गोपाल तिवाड़ी ने कहा कि हम सभी को मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लेना होगा। इस दौरान युवा अध्यक्ष व वार्डपंच सुनील शर्मा, किसान संघ के तहसील संरक्षक अर्जुन सिंह, सागर सिह, शकंरसिंह राणावत, युवराज सिंह सहित ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट