- 41 जिलों के टॉपर विद्यार्थी एवं मॉडल स्कूलों से 10 विद्यार्थी होंगे शामिल, मेरिट के आधार पर होगा चयन
शिक्षा विभाग ने एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत बोर्ड परीक्षा 2025 में अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिलेवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों से कक्षा 8वीं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र परीक्षा में प्रथम 20 स्थान पाने वाले विद्यार्थी, जो 9वीं में नियमित अध्ययनरत हैं। जिले के राजकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं माध्यमिक बोर्ड परीक्षा प्रथम 20 स्थान पाने वाले विद्यार्थी, जो 11वीं में अध्ययनरत हैं। राज्य स्तर पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में 10वीं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, जो 11वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। का चयन किया जाएगा।
अंतिम वरीयता तय करने के नियम
यदि दो या अधिक विद्यार्थी समान अंक लाते हैं तो पहले अंग्रेजी, फिर हिन्दी विषय में अधिक अंक वाले विद्यार्थी को वरीयता मिलेगी। यदि इन दोनों विषयों में भी अंक समान हैं तो अधिक उम्र वाला विद्यार्थी पात्र माना जाएगा। प्रदेश के 41 जिलों से 1640 विद्यार्थी का चयन होगा। इसमें स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों से 10 विद्यार्थी। कुल 1650 विद्यार्थी अकादमिक उपलब्धि के आधार पर चयनित होंगे। चयन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक जिले से कक्षा 8 व 10 की मुख्य सूची में 20-20 विद्यार्थी और रिजर्व सूची में 5-5 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले की ओर से तैयार सूची संबंधित संयुक्त निदेशक कार्यालय को भेजी जाएगी। संयुक्त निदेशक कार्यालय मण्डलवार संकलन कर अंतिम सूची राज्य स्तर पर भेजेगा। केवल उन्हीं विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो मेरिट सूची में आते है।
योजना का उद्देश्य