भीलवाड़ा

घर में दो—दो पत्नियां और दोनों से संतान मौजूद होने के बावजूद किशोरी को दिया शादी का झांसा, किराए पर कमरा ले​कर किया ये गंदा काम, आखिर धरा गया

किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की दो पत्नियां हैं
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 9:21 PM IST
Arrest accused of rape in bhilwara
Arrest accused of rape in bhilwara

माण्डल।

थाना पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़‍िता ने आरोप लगाया क‍ि आरोप‍ित पहले से शादीशुदा है तथा उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों के एक-एक संतान भी है। इसके बावजूद वह किशोरी को शांदी का झांसा दे रहा था। पीड़‍िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि भीलवाड़ा में रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया कि मांडल थाना क्षेत्र की भीमडि़यास पंचायत के ताला का खेड़ा उर्फ सुरजपुरा गांव निवासी शंकर गाडरी एक माह पूर्व उसे माण्डल लेकर आया तथा किराए पर कमरा लेकर दुष्कर्म किया। आरोपी शंकर गाडरी के शादीशुदा है तथा उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों के एक-एक संतान भी है। पीड़‍िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गलत दवा के सेवन से युवक की मौत

माण्डल।

थाना क्षेत्र के भादू गांव में गलत दवा के सेवन से युवक की हालात बिगड़ गई। परिजन गम्भीर हालत में उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि भादू निवासी सुमेर सिंह (45) पुत्र बलदेव सिंह चुण्डावत अस्थमा रोग से पीडि़त था। उसने मंगलवार को गलत दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। युवक ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट