2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजयुमो की नई कार्यकारिणी में विवाद, बनने के एक दिन बाद ही दे दिए इस्तीफे

कार्यकारिणी को एक दिन भी पूरा नहीं हुआ और कई पदाधिकारियों के अलावा बूथ अध्यक्षों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Jun 2018, 3:52 PM IST

Controversy in the new Executive of BJYM in bhilwara

Controversy in the new Executive of BJYM in bhilwara

बिजौलियां।

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की कार्यकारिणी को एक दिन भी पूरा नहीं हुआ और कई पदाधिकारियों के अलावा बूथ अध्यक्षों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को भेज दिए। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शेखर चन्द्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, कार्यालय मंत्री अर्जुन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य करण बंजारा, मण्डल मंत्री जगदीश अहीर को 18 जून को मण्डल अध्यक्ष सुनील जोशी ने कार्यकारिणी में लिया था।

READ: कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश का अंतिम दिन छात्र छात्राओं का बढ़ा रूझान

इन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इनके अलावा नीरज लक्षकार पूर्व महामंत्री, बबलू राठौर, पूर्व मीडिया प्रभारी, हेमन्त सोनी बूथ अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश नायक बूथ अध्यक्ष, हिमांशु चितौड़ा बूथ अध्यक्ष, निर्मल सुथार बूथ अध्यक्ष चेतनसिंह राजपूत बूथ अध्यक्ष ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए है।

READ: तेज धूप और उमस के बीच स्कूल में नन्हो का पहला कदम

वर्तमान उपाध्यक्ष शेखर चन्द्रवाल ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष की कार्यशैली के कारण इस्तीफे दिए हैं। बताया गया है कि कुछ कार्यकर्ता पद को लेकर संतुष्ट नहीं थे इस कारण इस्तीफे दिए है। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओ की पदों को लेकर नाराजगी को जिलाध्यक्ष से परामर्श कर शीघ्र दूर किया जाएगा।

जानकारी मांगी है
बिजौलियां में कार्यकारिणी को लेकर जिन कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, उनसे चर्चा करेंगे। इस्तीफे क्यों दिए है इसके बारे में जानकारी मांगी है।
नंदलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा

युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी निभानी होगी
भीलवाड़ा . शिक्षा के साथ में ही राजनीतिक में युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी होगी। युवा समाज के सभी को संगठन में रहकर शक्ति दिखानी होगी। यह विचार राजस्थान सर्व कुमार महासभा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने विजयनगर के संजयनगर में प्रजापत समाज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राधेश्याम प्रजापति गुड्डा ने की।

आसींद विधानसभा प्रभारी सुरेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोहन लाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बरदीचंद प्रजापति, जिला मंत्री दुर्गा लाल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, कैलाश चंद प्रजापति, रामकरण आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़