
Last day of first year entry in bhilwara
भीलवाड़ा।
माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय व सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित जिले के आठों महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। कॉलेजों में 25 जून को प्रथम वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।
हालांकि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय बुधवार दोपहर तक आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा सकती है। दोनों कॉलेजों में अब तक आए ऑनलाइन आवेदनों में छात्र-छात्रों ने एमएलवी (बॉयबीएससी के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ा) कॉलेज में बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में और सेमुमा (गल्र्स) कॉलेज में होम साइंस प्रथम वर्ष में अपनी रुचि नहीं दिखाई।
एमएलवी कॉलेज में बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में 40 सीटों पर 15 आवेदन, बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष भूगोल में 40 सीटों पर 42 आवेदन, बीए प्रथम वर्ष में 1,120सीटों पर 1,809 आवेदन, बी कॉम प्रथम वर्ष में 960 सीटों पर 579 आवेदन, बीएससी प्रथम वर्ष बायोलॉजी में 210 सीटों पर 536 आवेदन व बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 210 सीटों पर 498 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। - सेमुमा (गल्र्स) कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों पर 1,104 आवेदन, बी कॉम प्रथम वर्ष में 400 सीटों पर 300 आवेदन, बीएससी प्रथम वर्ष बायोलॉजी में 140 सीटों पर 330 आवेदन, बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 70 सीटों पर 143 आवेदन व होम साइंस प्रथम वर्ष में 70 सीटों पर 18 छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
सेमुमा गल्र्स कॉलेज
560 सीटों के मुकाबले 1104 आवेदन
सेमुमा (गल्र्स) कॉलेज नोडल अधिकारी डॉ. राधा सारस्वत ने बताया कि कॉलेज में होम साइंस प्रथम वर्ष में 70 सीटों पर अब तक मात्र 18 छात्राओं ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। जबकि बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों के मुकाबले 1,104 छात्राओं ने आवेदन किया है।
एमएलवी कॉलेज
1120 सीटें, आवेदन आए 1809
एमएलवी (बॉयज) कॉलेज के नोडल अधिकारी ज्ञानचंद भारती ने बताया कि कॉलेज में बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में कुल 40 सीटों के मुकाबले मात्र 15 स्टूडेंट्स ने ही आवेदन किया है। अर्थशास्त्र का सीधा संबंध रोजगार से है। वैश्वीकरण के इस दौर में अर्थशास्त्र पढऩे वालों के लिए अलग-अलग क्षेत्र व स्तर पर कॅरियर के कई रास्ते उपलब्ध है। अर्थशास्त्र का प्रशासनिक क्षेत्र में भी अहम रोल है। बीए प्रथम वर्ष में 1,120 सीटों के मुकाबले 1,809 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
Published on:
20 Jun 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
