भीलवाड़ा

युवक को रोककर लूटपाट करने के मामले का तीन दिन में खुलासा , तीन आरोपी धरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Arrested three accused in the loot in bhilwara

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने युवक को रोककर लूटपाट करने के मामले का तीन दिन में खुलासा कर तीन जनों गिरफ्तार किया। दो पर लूट की वारदात में शामिल थे। उनको बापर्दा रखा गया है। एक लूट का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा गया। आरोपियों से और वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें

युवक को रोककर लूटपाट करने के मामले का तीन दिन में खुलासा , तीन आरोपी धरे


पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को किशनतावतों की खेड़ी मानसरोवर झील के निकट रहने वाला बंशीलाल बैरवा पन्नाधाय सर्किल के निकट शाम को अंग्रेजी शराब की दुकान पर गया। पव्वा खरीदने के बाद मोपेड से घर जा रहा था। मानसरोवर झील के निकट पीछे से आए दो जनों ने उसे रोककर पटाखा फोड़ा और धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट कर बंशीलाल के गले से दो छोटे व दो बड़े मांदलिए व एक रामनामी छीनकर मोपेड पर भाग गए। इस सम्बंध में प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीखक दिलीप सैनी व पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीरसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम में थानाधिकारी रोहिताश व एएसआई शंकरलाल, हैड कांस्टेबल हरीश, अशोक कुमार, सिपाही अनिरुद्ध को शामिल किया गया। टीम ने अनुसंधान के बाद लूट के आरोप में कनेरा (चित्तौडग़ढ़) हाल आजादनगर बी सेक्टर निवासी दीपक शर्मा व कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती निवासी सुरेन्द्र पण्डित उर्फ पोल्या को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि लूटा गया माल खैराबाद (हमीरगढ़) निवासी सत्यनारायण तेली को बेचा था। इस पर सत्यनारायण को भी गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया।


कैमरे से आए पकड़ में
जिस समय बंशीलाल दुकान पर गया। वहां दीपक व सुरेंद्र शराब पी रहे थे। दुकान पर लगे सीसी टीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला। फुटेज में दोनों नजर आ रहे। उसके बाद मोबाइल लोकेशन निकाली गई। जहां मानसरोवर झील के निकट उनकी लोकेशन आई। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो अपराध कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें

अब भाजपा शासन में नौकरी लगे ​2600 शिक्षकों को जयपुर बुलाने का फरमान, अनुपस्थित रहने वालों के खि‍लाफ कार्रवाई
Updated on:
30 Aug 2018 03:34 pm
Published on:
30 Aug 2018 03:33 pm
Also Read
View All