भीलवाड़ा

महिला ने बस लेकर भागे बैग को साइकिल पर देखा तो बस रूकवाकर पकड़ा, दूसरे उचक्के ने फिर बैग पार करने का प्रयास किया तो जमकर हुई धुनाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
attempted to steal bag fiercely beating in bhilwara
attempted to steal bag fiercely beating in bhilwara

बीगोद।

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैण्ड पर बस में रखा बैग एक युवक उठा कर ले गया। जिससे महिला की समझदारी से युवक को रामस्नेही चिकित्सालय के बाहर साइकिल ले जाते देख बस रूकवा कर युवक को पकड़ लिया। सांगानेरी गेट पर एक और चोर बस में सवार था जो महिला के बैग फिर से ले जाने की फिराक में खड़ा था जिसकी भी महिला ने बस से नीचे उतार कर धुनाई कर दी। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर नही पहुंची।


भीलवाड़ा रोड़वेज बस स्टेंड पर कोटा जाने के लिए महिला ने बैंग सीट पर रख दिया और बाहर टिकट लेने गई अपनी बेटी का इंतजार करने लगी। उसी दौरान एक उच्चका ने सीट से बैंग उठाया और चुपके से निकल गया। सीट पर बैंग नहीं पाकर महिला परेशान हो गई। रोडवेज बस स्टैंड पर काफी तलाश करने के बाद भी बैंग नही दिखा तो महिला बस में सवार हो गई।

रामस्नेही अस्पताल के यहां साईकिल सवार के पीछे अपने बैग को देख कर महिला ने बस को रुकवाया और साइकिल सवार का पीछा कर पकड़ लिया । उच्चका बैग छोड़ कर भाग निकला। सांगानेरी गेट पर एक और चोर बस में सवार था जो महिला के बैग फिर से ले जाने की फिराक में खड़ा था जिसकी भी महिला ने बस से नीचे उतार कर धुनाई कर दी। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर नही पहुंची।

ग्राम विकास सचिव पर हमला

रायला. बनेडा पंचायत समिति की बैरा ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी महावीर शर्मा पर बैरा के ही सुरेंद सिंह ने खाद्य सुरक्षा के फार्म पर साइन कराने के बहाने रोक कर मारपीट की । यही नहीं उसे मोटरसाइकिल पर जबरन बिठा कर बेरा चौराहे पर ले जाकर मारपीट की। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी ने रायला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
27 Aug 2018 10:24 pm