2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
भीषण सड़क हादसे में आठ माह की मासूम को नहीं आई खरोच,  बेटी की मौत, प‍िता घायल
Play video

भीषण सड़क हादसे में आठ माह की मासूम को नहीं आई खरोच, बेटी की मौत, प‍िता घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

सवाईपुर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर सवाईपुर व बनका खेड़ा के मध्य बाइक व साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी सिवाड़ा के सगस जी के पास सवाईपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक बाइक के सामने अचानक साइकिल के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से भिड़ गई। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा बाइक सवार बुजुर्ग पिता घायल हो गया। बिजौलिया थाना क्षेत्र के भोपतपुरा निवासी नर्बदा गवारिया अपने पिता के साथ मासूम बेटी को लेकर भीलवाड़ा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें नर्मदा व उसके पिता भीमराज पुत्र भूरालाल गवारिया निवासी भंवरिया कुड ( काटुन्दा मोड़ ) घायल हो गए।

 

जिनको 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान नर्बदा पत्नी भैरुलाल बंजारा निवासी भोपतपुरा थाना बिजौलिया ने दम तोड़ दिया। उसके पिता को इस हादसे में नर्मदा के हाथ मे उनकी बच्ची थी। जिसको खरोच तक नहीं आई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के दो हिस्से हो गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़