भीलवाड़ा

युवक के साथ जेल में मारपीट और टॉयलेट में बंद रखने के मामले की जांच शुरू, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली कर रही जांच

जेेेल में बंद युवक के साथ प्रहरियों द्वारा हथकड़ी बांधकर मारपीट वटॉयलेट में बंद रखने के मामले की जांच शुरू कर दी

2 min read
beaten the guards detainee in prison case in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिला कारागार में बंद युवक के साथ जेल की प्रहरियों द्वारा हथकड़ी बांधकर मारपीट करने और टॉयलेट में बंद रखने के मामले की सोमवार से कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अजा-जजा अदालत में दर्ज परिवाद पर अदालत ने जांच के लिए कोतवाली पुलिस को आदेश दिए।

ये भी पढ़ें

24 माह तक रिर्टन देने का झांसा देकर भीलवाड़ा में किए लाखों एकत्र, अदालत ने अग्रिम आदेश तक बैंक खाते में लेन देन पर लगाई रोक

जानकारी के अनुसार चपरासी कॉलोनी निवासी चम्पलाल मेघवंशी को आम्र्स एक्ट के तहत 12 मई को जेल भेजा था। वहां उसके साथ 13 मई को जिला कारागार में तैनात भंवरसिंह हाड़ा, राजेन्द्रसिंह मीणा, रामपाल चौधरी तथा बंदी पीरू ने डण्डे व पाइप से हथकढ़ी बांध मारपीट की। मारपीट से चम्पालाल चलने लायक नहीं था। मारपीट से पैर का नाखून टूट गया। वहीं सिर, पीठ व जांघ पर निशान पड़ गए। आरोपितों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद आरोपितों ने मरहम लगाया।

जेलर को पता नहीं लगा इसके लिए निरीक्षण के दौरान टॉयलेट में बंद कर दिया गया। इस बीच चम्पालाल की १७ मई को जमानत हो गई। हालत बिगडऩे पर उसे एमजीएच भर्ती कराया। मामले में चम्पालाल की ओर से विशिष्ट न्यायालय (अजा-जजा) की अदालत में मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वाद दायर किया। अदालत ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

माण्डलगढ़ चौक पहुंचे एसपी, ताला लगा मिला तो इंचार्ज और सिपाही निलंबित

भीलवाड़ा. पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा सोमवार को माण्डलगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। माण्डलगढ़ कस्बे में स्थापित चौकी पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इस पर चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित कर दिया।

जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक शर्मा को शिकायत मिली थी कि माण्डलगढ़ कस्बे में स्थापित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आते ही नहीं। चौकी पर ताला लटका रहता है। जबकि इलाके में अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। इस पर एसपी माण्डलगढ़ क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। शिकायत की जांच के लिए चौकी पहुंच गए। वहां ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि चौकी पर यदाकदा ही ताले खुलते है। मामले को गम्भीर लेते हुए चौकी प्रभारी जयसिंह व सिपाही ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, ट्रेन की चपेट में आनेेे से दो भागों में बंटा शव
Published on:
21 May 2018 11:34 pm
Also Read
View All