भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में 50 हजार की रिश्वत लेता शिक्षा विभाग का दलाल गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर एसीबी ने दबोचा

Bhilwara ACB Action: दीपावली से पहले भीलवाड़ा में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग से जुड़े एक दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर रकम ली।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 5:50 PM IST
Bhilwara ACB
Bhilwara: एसीबी की गिरफ्त में आरोपी (फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा में समग्र शिक्षा के एक कनिष्ठ अभियंता के दलाल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी की फर्म के 8.82 लाख रुपए के बिल को पास करवाने की एवज में यह रकम ली थी। एसीबी ने आरोपी को रेलवे फाटक के पास गर्ग पेट्रोल पंप पर अपनी स्विफ्ट कार में रिश्वत की राशि लेते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 50 हजार रुपए बरामद किए, जिनमें 10 हजार रुपए असली और 40 हजार रुपए डमी करेंसी थी।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, भीलवाड़ा-प्रथम चौकी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म ने रायपुर पंचायत ब्लॉक में सिविल कार्य करवाए थे। इन कार्यों का 8,82,647 रुपए का पहला रनिंग बिल पास करने की एवज में कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। इसके अलावा 10 हजार रुपए टेस्टिंग के नाम पर अलग से मांगे जा रहे थे।

सत्यापन के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की ओर से 50 हजार रुपए की रिश्वत अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को देने के लिए कहने की पुष्टि हुई। इसके बाद अजमेर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई।

कार्रवाई में जुटी एसीबी टीम (फोटो-पत्रिका)

गुरुवार को परिवादी को रिश्वत की रकम देने के लिए भीलवाड़ा में रेलवे फाटक के पास गर्ग पेट्रोल पंप पर बुलाया गया। यहां श्रेणीक चौधरी अपनी स्विफ्ट कार में बैठा था। उसने परिवादी से 50 हजार रुपए लिए, तभी पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से पूरी रकम बरामद कर ली।

जेई की भूमिका की भी जांच

एसीबी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
5 Nov 2026, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?