भीलवाड़ा

बुजुर्ग की मौत और फिर एक-एक कर बनास नदी में डूबे दो युवक, पूरे गांव में छाई उदासी

Bhilwara News Updates: अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बनास नदी में नहाने उतरे दो युवक नदी में डूब गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 2:45 PM IST
Feature image

Bhilwara News: जिले के पारोली क्षेत्र में स्थित कांटी गांव में शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बनास नदी में नहाने उतरे दो जनें तेज प्रवाह में बह गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रात तक दोनों की तलाश की। अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कांटी गांव में कृषि कार्य के दौरान खेत पर जहरीले जीव के काटने से रामसुंआ लोधा (55) की मौत हो गई थी। दोपहर रामसुंआ के अंतिम संस्कार के बाद गणेश मंदिर के समीप बनास नदी में लोग नहा रहे थे। इस दौरान बाबूलाल लोधा (31) व सीताराम लोधा (48) नदी का प्रवाह तेज होने से बह गए।

घटना से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की, लेकिन पांच घंटे बाद भी दोनों का सुराग नहीं मिला। मांडलगढ़ से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन रोक दिया। ग्रामीणों ने दोनों के गहराई में फंसे होने की आशंका जताई है।

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीबन एक घंटे बनास नदी में सर्च आपरेशन किया। अंधेरा होने की वजह से रात को आठ बजे सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Updated on:
23 Oct 2024, 2:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस