
Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। जी हां, मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि राजस्थान के कई संभागों में बारिश का येलो अलर्ट बरकरार रहेगा।
दरअसल, पूरे हफ्तेभर भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग जयपुर की मानें तो इस हफ्ते जयपुर, अलवर, दौसा, बहरोड़, खैरथल, कठपुतली और दूदू इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कोटा संभाग की बात करें तो कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां में भी कुछ-कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर संभाग में भरतपुर, धोलपुर, सवाई माधोपुर और करौली में भी कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अजमेर संभाग में अजमेर, नागौर, टोंक, कुचामन सिटी, डीडवाना, केकड़ी तथा शाहपुरा में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
उदयपुर संभाग की बात करें तो उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री बाड़मेर में रहा जो सबसे गर्म जिला रहा। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दर्ज किया गया। यहां 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो-
Updated on:
21 Sep 2024, 10:55 AM IST
Published on:
21 Sep 2024, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.