भीलवाड़ा

बिजली की निजी कंपनी सिक्योर के खिलाफ भीलवाड़ा बंद शांत‍िपूर्ण,  कांग्रेसजनों व समर्थकों ने न‍िकाली वाहन रैली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Bhilwara closed against Secure
Bhilwara closed against Secure

भीलवाड़ा।

जिला कांग्रेस का शहर की बिजली व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को भीलवाड़ा शहर पूर्णत बंद रहा। बंद समर्थक वाहन रैली के रूप में बंद को सफल बनाने के लिए सुबह नौ बजे से बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों पर घूमते रहे। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए अधिकांश ने पहले से ही अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान नहीं खोले, जिन्होंने खोले, उन्होंने भी बाद में बंद कर दिए। इस दौरान पुलिस के वाहन भी शहर में दौड़ते रहे। कपड़ा मंडी, कृषि मंडी के साथ ही ट्रांसपोर्ट मार्केट में कारोबार ठप रहा। सूचना केन्द्र चौराहा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरा डाले रहे।

सिक्योर कम्पनी के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्से के बाद कांग्रेस के आह्वान पर भीलवाड़ा पूरा बन्द रहा और बाजार सूने पड़े हैं। पुलिस बन्द को लेकर सुबह से ही मुस्तैद है। सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के साथी कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बाजार बंद कराने निकले और टोलियों के रूप में विभिन्न इलाकों में पहुंचे लेकिन सिक्योर के खिलाफ लोगों में इतना गुस्सा था कि पहले ही बाजार और दुकानें उन्होंने नहीं खोली दुकानदारों ने समर्थन कल ही दे दिया था। पेट्रोल पंप भी बंद रखे हैं।

शहर में बंद को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। बंद को सफल बनाने के लिए रामपाल शर्मा ने सभी का आभार भी जताया है। बंद को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष शर्मा कैलाश व्यास, अनिल डांगी, महेश सोनी, हेमेंद्र शर्मा, ओम नारायणीवाल, सुरेश श्रीमाली के साथ ही अन्य पदाधिकारी सड़कों पर उतरे हैं जबकि सूचना केंद्र कंट्रोल रूम की बनाया गया है। बंद के दौरान शहर मेें शांत‍ि रही। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बंद पर न‍िगाह बनाए रहे।

Published on:
14 Aug 2018 02:23 pm