
Road accident in bhilwara
शाहपुरा।
शाहपुरा-बिजयनगर मार्ग पर रूपपुरा चौराहे के निकट सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो जनो की मौत हो गई। फूलियाकलां थाना पुलिस ने वाहन की तलाश में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने शवों को शाहपुरा स्थित मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी करणसिंह ने बताया कि कनेछनकलां निवासी नारायण कहार (26) व भैरू कहार (25) बाइक पर किसी काम से शाहपुरा आ रहा थे। रूपपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नारायण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भैरू गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर फूलियाकलां पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भैरू को शाहपुरा ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
आरोपितों को जेल, साथियों की तलाश
माण्डल. पुलिस ने युवक के अपहरण मामले में गिरफ्तार फालना के अब्बास (54) व सिरोही के राजपुरा निवासी लक्ष्मणराम मीणा (32) को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आईओ दातार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपित राजूलाल गुर्जर, भगवान सिंह व सोमेन्द्र गुर्जर की तलाश है। इन पर भालड़ीखेड़ा के भंवरी गुर्जर ने अपने पति ईश्वर का अपहरण कर पांच लाख फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया था।
हाइवे पर जीप से कुचलकर बालक की मौत
कंवलियास
भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर कं वलियास के निकट रविवार रात को जीप से कुचल कर बालक की मौत हो गई। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कंवलियास निवासी आनंद जाट (11) काका के साथ हाइवे पर आया था। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आए जीप चालक ने चपेट में ले लिया। इससे गम्भीर हाल में आनंद को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
Published on:
13 Aug 2018 10:46 pm
