6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काका के साथ हाइवे पर आए भतीजे को जीप ने कुचला ,  मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

गुलाबपुरा/ कंवलियास।

भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर कंवलियास के निकट रविवार रात को जीप से कुचल कर बालक की मौत हो गई। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: राजस्थान में यहां उधार के एक कमरे में कॉलेज, पेड़ के नीचे कक्षाएं, छात्रों का गुस्सा फूटा, मानव श्रंखला बना भीलवाड़ा—ब्यावर मार्ग किया तीन घंटे जाम

पुलिस के अनुसार कंवलियास निवासी आनंद जाट (11) काका के साथ हाइवे पर आया था। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आए जीप चालक ने चपेट में ले लिया। इससे गम्भीर हाल में आनंद को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

READ: खेत पर मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नक बजन गैंग पांच दिन रिमांड पर, माल बरामदगी का प्रयास

भीलवाड़ा. सदर थाना पुलिस ने अंतर जिला नकबजन गैंग के सदस्यों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से आठ जनों को पांच दिन के रिमाण्ड पर लिया गया।
थानाधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों से माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा। उधर, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, उदयपुर पुलिस को भी गैंग की जानकारी दी है। वहां की पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करने आएगी। मालूम हो, सदर पुलिस ने रविवार को गिरोह के सरगना समेत आठ जनों को गिरफ्तार किया था। दो दर्जन से अधिक वारदात का खुलासा हुआ। हाइवे पर पेट्रोल पम्प गैंग के निशाने पर होते थे। भीलवाड़ा समेत आसपास के जिलों में भी कई वारदात की गई।

वारदात में इस्तेमाल लग्जरी जीप, पेट्रोल पम्प से चुराई वाहन की दस बैट्री बरामद की गई। पुलिस ने सांगानेर थाना सुभाषनगर हाल बीलिया (गंगरार) के भोजराज गाडरी, बड़लियास के रामसिंह दरोगा, सुवाणिया (गंगरार) के उदयलाल गाडरी, रूद्ध (राशमी) के गोरधन प्रजापत, खटवाड़ा (बीगोद) के भैरूलाल गाडरी, सांगानेर निवासी राजेन्द्र प्रजापत, आवरामाता (भदेसर) का पवन उर्फ पंकज गर्ग तथा बोदीयाना (चंदेरिया)हाल बम्बोरी (प्रतापगढ़) निवासी पुष्कर उर्फ पंकज गर्ग को गिरफ्तार किया था। इसमें भैरू गाडरी व उदयलाल गाडरी गिरोह के सरगना है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग