6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां उधार के एक कमरे में कॉलेज, पेड़ के नीचे कक्षाएं, छात्रों का गुस्सा फूटा, मानव श्रंखला बना भीलवाड़ा—ब्यावर मार्ग किया तीन घंटे जाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Demonstration of students in bhilwara

Demonstration of students in bhilwara

आसींद।

उपखंड मुख्यालय पर एबीवीपी के छात्र और छात्राओं ने वर्तमान में चल रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही कॉलेज की कक्षाओं में कक्षा कक्ष की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र—छात्राओं ने आसींद बस स्टैंड पर भीलवाड़ा—ब्यावर रोड पर जाम लगा दिया। छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद छात्र माने।


उपखंड अधिकारी डॉक्टर दिनेश राय, आसींद तहसीलदार हरिराम यादव, थाना अधिकारी राजकुमार नायक सहित कस्बे के सैंकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन के समय उपस्थित रहे। छात्राओं ने उपखंड अधिकारी से वार्ता के दौरान बताया महाविद्यालय भवन करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक महाविद्यालय वहां स्थानांतरित नहीं किया गया है। यहां एक कक्षा में राजकीय महाविद्यालय चल रहा है। छात्र-छात्राओं को बाहर पेड़ के नीचे बैठकर खुले मैदान में अध्ययन करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं के चलते महाविद्यालय में व्याख्याताओं की कमी के बावजूद कई बार छात्रों ने पूर्व में धरना प्रदर्शन किया था।


स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक को अवगत करा चुके हैं। उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आज यह कदम उठाना पड़ा है। उपखंड अधिकारी ने छात्रों की बातों को गंभीरता से लेते हुए शैक्षणिक कार्य में बाधा को दूर करने के लिए मौके पर ही तत्काल राउमावि की प्रधानाचार्य से संपर्क कर अस्थाई तौर पर 3 कक्षा कक्ष विद्यालय की ओर से महाविद्यालय के छात्रों के अध्ययन हेतु खुलवाने की बात कही। अधिकारी ने तत्काल विद्यालय जा कर कक्षा कक्ष खुलवा कर छात्रों की समस्याओं का समाधान कर 3 घंटे में सुचारु रुप से अध्ययन चालू करने का आश्वासन दिया।

उपखंड अधिकारी खुद पढ़ाएंगे अंग्रेजी
साथ ही अधिकारी ने व्याख्याताओं की कमी को लेकर आश्वस्त किया। अंग्रेजी विषय के लिए वह स्वयं उपस्थित होकर व्याख्याता की कमी पूर्ति करेंगे। इसके साथ ही 3 घंटे से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग