
Body was married to the farm in bhilwara
करेड़ा।
क्षेत्र के पीपला में रविवार दोपहर एक विवाहिता का खेत पर शव मिला। मृतका के भाई ने हत्या का अंदेशा जताया। पुलिस के अनुसार थाणा पंचायत के पीपला निवासी चांदी उर्फ गीता बलाई (38) खेत पर रविवार दोपहर घास काटने गई थी। परिजन पहुंचे तो उसका खेत पर शव मिला। मृतका के पति ने पत्नी के भाई गोवलिया बदनोर निवासी भंवरलाल बलाई व अन्य को सूचना दी। पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
रात में शव करेड़ा लेकर आए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। इस बीच सोमवार सुबह मृतका के भाई भंवरलाल व पीहर पक्ष के अन्य लोगों ने चांदी की मौत को संदिग्ध बताते मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव पति चुन्नीलाल को सौपा।
इसलिए अंदेशा
भंवरलाल ने बताया कि रविवार दोपहर बहन के अचानक मौत के समाचार फ ोन पर मिले। वो मौके पर पहुंचे तो चांदी के पति चुनी लाल ने जहरीले जानवर से काटने से मौत बताई। उसके बाद मिर्गी का दौरा बताया। भंवरलाल ने बताया कि बहन को ा पति खेत पर छोड़कर कुछ काम से चला गया था। आधा घण्टे बाद ही खेत पर वापस आया तो मृत मिली।
उपखंड अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक ने बताए यातायात के नियम
करेड़ा क्षेत्र की आमदला ग्राम पंचायत में सोमवार को उपखण्ड अधिकारी उम्मेद व पुलिस उपाधीक्षक राम सिंह चौधरी ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा व स्वच्छता की जानकारी दी। सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए। शराब पीकर वाहन नहीं चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करे। उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह ने स्वच्छ संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। शौचालय का उपयोग करने व खुले में शौच नहीं करने की जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच पारसी देवी, सचिव भगवती लाल पारीक, मनोहर सिंह चुण्डावत, रघुनाथ गुर्जर सहीत ग्रामीण उपस्थित थे।
Updated on:
13 Aug 2018 08:48 pm
Published on:
13 Aug 2018 08:46 pm
