
महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर की ओर से सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य मेला रविवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मेले में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को ऑडिटोरियम में ही सुरों की महफिल सजी।

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुए आयोजन में देशभक्ति के तराने गूंजे।

ऑडिटोरियम को तिरंगे से सजाया गया। उदयपुर से आए बीस कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कई देशभक्ति गीतों को कलाकारों ने गाया। छह गु्रप डांस हुए। कार्यक्रम में आने वाले प्रथम पचास परिवारों को पारितोषित दिया गया। वहीं 18 जनों को म्यूजिकल हाउजी में इनाम दिया गया।