6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का सिक्योर के खिलाफ भीलवाड़ा बंद, स्कूलें, मेडिकल व आवश्यक सेवा बंद से मुक्त,  रैली निकाल कर बाजारों में मांगा समर्थन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Bhilwara closed against Secure

Bhilwara closed against Secure

भीलवाड़ा।

जिला कांग्रेस ने सिक्योर मीटर्स के खिलाफ मंगलवार को भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया। बंद में व्यापारिक संगठनों व संस्थाओं का सहयोग हासिल करने के लिए कांग्रेस के अग्रिम संगठनों ने सोमवार शाम स्टेशन चौराहा क्षेत्र से जनजागृति रैली निकाली।
कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने सोमवार शाम मीडिया को बताया कि भीलवाड़ा शहर की विद्युत व्यवस्था निजी कम्पनी सिक्योर को सौंपने जाने के बाद बदहाल है। द्विमासिक बिल अब माह आ रहे है। बिल की राशि भी दुगनी हो गई।

उपभोक्ताओं के मीटर जबरन बदले जा रहे है। विद्युत आपूर्ति भी डांवाडोल है। महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, प्रतिपक्ष नेता समदु देवी खटीक तथा शहर ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना व हेमेन्द्र शर्मा की अगुवाई में विभिन्न चरणों में धरना व प्रदर्शन कर प्रशासन व सिक्योर के सामने उपभोक्ताओं की समस्या दूर रखने की मांग रखी, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं हो सका। शर्मा का आरोप है कि सरकार विधायक व प्रशासन के जरिए उपभोक्ताओं की समस्या का स्थायी निराकरण के बजाए उन पर दबाव बना रहा है। एेसे में जनसुनवाई शिविर औपचारिक साबित हो रहे है।

शर्मा ने कहा कि अग्रिम संगठनों के धरने व प्रदर्शन के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेस ने १४ अगस्त को भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया। बंद को शहर के सभी व्यापारिक संगठनों व संस्थाओं का समर्थन है। बंद सुबह नौ बजे से होगा। मेडिकल, आवश्यक सेवा तथा स्कूलें बंद से मुक्त रखी गई है। कांग्रेस ने बंद को शांतिपूर्वक रखने की बात कही। वहीं पुलिस व प्रशासन से आशंका जताई कि कुछ समाज कंटक इस दौरान सक्रिय हो सकते हैं। पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष के साथ ही पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, अनिल डांगी,ओमप्रकाश नराणीवाल, महेश सोनी, मंजू पोखरना व हेमेन्द्र शर्मा मौजूद थे। दूसरी तरफ बंद को सफल बनाने के लिए प्रमुख बाजारों में निकाली रैली में स्टेशन चौराहा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष, अब्दुल सलाम मंसूरी, दुर्गेश शर्मा आदि ने व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों से सहयोग मांगा।

दोपहर 12 बजे तक पंप रहेंगे बंद

भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन ने बंद का समर्थन किया है। अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि सुबह नौ बजे दोपहर १२ बजे शहर के सभी पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे।

सूचना केन्द्र चौराहा पर होगा कंट्रोल रूम
भीलवाड़ा बंद अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए कांग्रेस ने सूचना केन्द्र चौराहा पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष व्यास व डांगी, ब्लाक अध्यक्ष व नराणीवाल मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग