6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगडि़या का बड़ा बयान, सरकार ने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
National President of International Hindu Council in bhilwara

National President of International Hindu Council in bhilwara

भीलवाड़ा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगडि़या ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। पूर्ण बहुमत की सरकार है। राम मंदिर में सरकार ने वादाखिलाफी की है। देश के हिंदूओं ने इस सरकार को ट्रिपल तलाक के लिए नहीं, राम मंदिर के लिए वोट दिया था। डॉ. तोगडि़या सोमवार को आजाद चौक में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के बाद युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार को हमने विजयादशमी तक का समय दिया है। तब तक संसद में राम मंदिर के लिए कानून नहीं बनाया तो विजयादशमी के बाद लखनऊ से अयोध्या तक हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कूच करेंगे। तोगड़िया ने कहा कि वे 15 अगस्त को एमपी के मंदसौर जाएंगे। वहां 6 किसानों को गोली लगी थी। अब 162 किसानों के साथ आंदोलन की शुरुआत कर सड़कों पर उतरेंगे। सरकार रमजान में आतंकियों की चिंता करती है, किसानों की नहीं। अब देशभर में युवाओं को रोजगार दिलाने का अभियान चलाएंगे।

देश में व्यापारी की स्थित खराब

उन्होंने कहा देश के व्यापारी की स्थिति खराब है। सरकार ने विदेशी कंपनियों को देश में कारोबार की अनुमति दी। इससे छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए। देश में जीएसटी लगा दिया। उद्योगों में लागत बढ़ गई। व्यापारी परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। यही मोदी सरकार की वादाखिलाफी है। हम अब कोई टिकट नहीं मांग रहे हैं। हम देश के युवा, किसान, व्यापारी का हक मांग रहे हैं। साथ ही अखिल ब्रह्मांड के नायक भगवान राम का मंदिर मांग रहे हैं। कार्यक्रम में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलवाई।

वीरों की धरती पर लिया संकल्प
किसान को कर्जमुक्त बनाने, युवाओं को रोजगार दिलाने और राम मंदिर बनवाने का संकल्प दिलाने के लिए ही वे मेवाड़ में आए हैं। यह धरती वीरों की धरती है और यहां लिया संकल्प हर हाल में पूरा करेंगे। इसी संकल्प को पूरा करने को अब वे सड़कों पर भी उतरेंगे।

हिंदू कभी नहीं बंटा

विहिप से अलग होने के बाद हिंदूओं के बंटने पर अहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तोगडि़या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हिंदू कभी बंटा नहीं और न बंटेगा। हिंदू एक है। मूर्ति भगवान की अनेक है। मूल तत्व एक है। हिंदू समाज में अनेक संगठन काम कर सकते हैं। पहले हिंदू महासभा थी और आरएसएस आया। जनसंघ भी आया। सब अपना काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में क्या भूमिका रहेगी यह कुंभ तक स्पष्ट करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग