भीलवाड़ा

भीलवाड़ा कलक्टर ने वाटरशेड के एसई से मांगा जवाब

वाटरशेड विभाग में निविदा में अनियमिताओं मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत नहीं कराने पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने गंभीरता से लिया।

less than 1 minute read
Mar 03, 2024
भीलवाड़ा कलक्टर ने वाटरशेड के एसई से मांगा जवाब
भीलवाड़ा कलक्टर ने वाटरशेड के एसई से मांगा जवाब

वाटरशेड विभाग में निविदा में अनियमिताओं मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत नहीं कराने पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने गंभीरता से लिया। मेहता ने इस मामले में वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र कुमार कोठारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोठारी से सोमवार को मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा।


उधर, कोठारी का कहना है कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट सोमवार को पेश की जाएगी। अधिकारी का कहना है कि संवेदकों के कहने पर ही एक दिन का समय बढ़ाया गया था क्योंकि पोर्टल पर जेपीजी अपलोड नहीं हो पा रही थी। उसके बाद पीडीएफ अपलोड करने का ऑप्शन देते संशोधित आदेश जारी कर निविदा की तिथि 19 फरवरी को सायं 6 बजे से बढ़ाकर 20 फरवरी को सायं 4.40 बजे तक बढ़ाई गई, क्योंकि आचार संहिता लागू होने में है। इस संबंध में निदेशालय ने भी आचार संहिता पूर्व ही कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए है।

Published on:
03 Mar 2024 09:44 am