भीलवाड़ा

Crime : टेंट गाड़ने वाली कील को मां ने दोनों बच्चों के गले में पिरोकर मार दिया, वजह बताई तो हिल गई पुलिस

Bhilwara Crime News: दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई, जब तसल्ली करने के लिए उसने दोनों बच्चों के सीने और गले पर कील से कई वार किए।

2 min read
Bhilwara News

Mother Killed Two Children: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने ममता के आंचल को लहूलुहान कर दिया है। एक मां, जो कल तक अपने बच्चों के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, आखिर वो उनकी जान की दुश्मन कैसे बन गई? आरोपी मां संजू देवी की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने पुलिस और आम जनता दोनों को हिलाकर रख दिया है।

ये भी पढ़ें

साथ चाय पी फिर पेट पर बैठी और मरने तक गला दबाती रही, 65 साल की महिला को 65 साल की सहेली ने क्यों दी भयंकर मौत

रील देखकर बैठा 'कैंसर' का खौफ

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजू देवी ने जो वजह बताई, वह हैरान करने वाली है। संजू ने बताया कि उसके मुंह में काफी समय से छाले थे। उसने सोशल मीडिया (Instagram/Reels) पर एक वीडियो देखा, जिसमें बताया गया था कि लंबे समय तक रहने वाले छाले कैंसर का संकेत हो सकते हैं। बस, इसी एक रील ने उसके दिमाग में मौत का ऐसा डर बैठाया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे लगा कि अगर उसे कैंसर हो गया और वह मर गई, तो उसके बच्चों का ख्याल कौन रखेगा? इसी 'असुरक्षा' के भाव ने उसे कातिल बना दिया।

रूह कंपा देने वाली वारदात: पहले घोंटा गला, फिर कील से वार

संजू ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी की सुबह उसने खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। उसने पहले 12 साल की बेटी नेहा का रस्सी से गला घोंटा। मासूम तड़पती रही, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उसने 7 साल के बेटे भैरू को भी इसी तरह मौत के घाट उतार दिया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई, जब तसल्ली करने के लिए उसने दोनों बच्चों के सीने और गले पर कील से कई वार किए।

पति को फोन कर कहा- 'मैंने उन्हें मार दिया'

वारदात को अंजाम देने के बाद संजू ने अपने पति राजू तेली को फोन किया और ठंडे दिमाग से कहा— "मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है और अब मैं भी जहर खा रही हूं।" बदहवास पति ने जब पड़ोसियों को भेजा, तो घर का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और संजू पास ही बेसुध हालत में थी।

सोशल मीडिया पर 'गुड़िया' जैसी सजती थी बेटी

हैरानी की बात यह है कि संजू अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थी। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों के साथ डांस और मस्ती के कई वीडियो हैं। वह अपनी बेटी नेहा को गुड़िया की तरह सजाती थी और उसके वीडियो शेयर करती थी। मोहल्ले वाले आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जो मां बच्चों पर जान छिड़कती थी, वह उनकी जान कैसे ले सकती है।

पुलिस की कार्रवाई: कैंसर की नहीं हुई पुष्टि

मांडलगढ़ DSP बाबूलाल बिश्नोई के अनुसार, संजू को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि संजू को कैंसर है या नहीं, इसकी अभी तक कोई मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल उसका एक वहम था। फिलहाल पुलिस उसे मौके पर ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक करवा रही है।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने कहा मुझे सपना आ रहा है, वो खतरे में हैं, मुझे पुकार रहे हैं…. कुछ देर बाद मिली पति की लाश, पत्नी गायब…

Published on:
17 Jan 2026 09:01 am
Also Read
View All

अगली खबर