भीलवाड़ा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। निगम के 70 वार्डों में बीजेपी 45, कांग्रेस 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2026, 2:59 PM IST
Bhilwara Nagar Nigam Result
Bhilwara Nagar Nigam Result (Patrika Photo)

Bhilwara Municipal Election Results: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। निगम के कुल 70 वार्डों में भाजपा ने 45 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस को 10 वार्डों में जीत मिली है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की। नतीजों के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

इस चुनाव परिणाम ने भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा की मजबूत स्थिति को साफ कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को झटका माना जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को वोट पड़े थे। इस बार निगम क्षेत्र में 63.8% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव (67.13%) की तुलना में 3.33% कम रहा। इसके अलावा, जिले की 9 नगर पालिकाओं के लिए 11 सितंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी।

वार्ड-49 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक पुरोहित के जीत की खुशी में उनकी बेटी महिरा, वीर्ध्या और परिजनों ने फूल माला से स्वागत किया

बीजेपी प्रत्याशी की बड़ी जीत

वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर ने 2,165 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, वार्ड 7 में निर्दलीय प्रत्याशी इंदु टांक ने महज 6 मतों के अंतर से रोचक जीत हासिल की। उधर, शाहपुरा और गंगापुर में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। वहीं जहाजपुर और बीगोद में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है।

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट

वार्ड नंबरजीतने वाला उम्मीदवारपार्टी
1योगेश सेनकांग्रेस
2संपतलाल गंधर्वभाजपा
3राजेंद्र कुमार मेहता भाजपा
4राहुल जाटकांग्रेस
5पिंकी विश्नोई कांग्रेस
6महेंद्र सिंह भाजपा
7इंदु टॉकनिर्दलीय
8मिथिलेश देवीभाजपा
9जसवंत कंवरभाजपा
10संतोष कंवरनिर्दलीय
11दिनेश कुमार सुथारभाजपा
12श्यामा देवी जाटनिर्दलीय
13हिमांशु विजयभाजपा
14निसार मोहम्मदनिर्दलीय
15जगदीश सिंहभाजपा
16राधेश्याम सोमानीभाजपा
17राजेंद्र पोरवालभाजपा
18नरेंद्र तिवारीभाजपा
19शिवराज गुर्जर निर्दलीय
20नीरज छीपा भाजपा
21नारायण जाटभाजपा
22सीमा कवर बीजेपी
23सत्यवीर सिंहकांग्रेस
24पूनम अठवाल कांग्रेस
25देवेंद्र मेघवंशीभाजपा
26शंकरलाल जाटभाजपा
27शिवप्रकाश घावरीकांग्रेस
28विलेश्वर डाडभाजपा
29खुशबू गोसाईभाजपा
30ममता बाहेतीभाजपा
31सौरभ तंवर भाजपा
32हेमराज आचार्य भाजपा
33नेहा जोशी भाजपा
34आभा लढ़ा भाजपा
35उदयलाल मालीनिर्दलीय
36राजेन्द्र कुमार जैनभाजपा
37शालिनी वैष्णवभाजपा
38मोहिनी माली भाजपा
39बाबूलाल डूंगरवालनिर्दलीय
40शबनमकांग्रेस
41ममता ठाकुरनिर्दलीय
42रोनक हींगड़भाजपा
43बनवारी लाल जोशीभाजपा
44किशोर कुमार लखवानीभाजपा
45जितेश कुमार चपलोतनिर्दलीय
46जायदा बानोनिर्दलीय
47मोहम्मद उस्मान पठानकांग्रेस
48प्रेम देवी खोईवाल भाजपा
49दीपक पुरोहित कांग्रेस
50मोहम्मद इमरान रंगरेजनिर्दलीय
51मंजू देवी नाईनिर्दलीय
52रमेश चंद कोईवालभाजपा
53रमेश चंद्र कोहलीबीजेपी
54नारायण गुर्जरभाजपा
55अनिल कुमार डिडवानिया कांग्रेस
56गोपाल लाल कीरनिर्दलीय
57संजना खटीक भाजपा
58सुभाष सोनी भाजपा
59चंदा त्रिपाठीभाजपा
60सुमन ओझाभाजपा
61पूर्णिमा जैनभाजपा
62गौतम शर्मा विजयभाजपा
63सुरेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा
64जगदीश गुर्जर भाजपा
65ललिता सुवालका निर्दलीय
66शिल्पा मीणा भाजपा
67राजलक्षमी कंवर भाजपा
68राधेश्याम गुर्जर कांग्रेस
69कमलेश सुवालका निर्दलीय
70पदमिनी विश्नोई भाजपा
Updated on:
14 Sep 2026, 2:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस