दिलावर शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के नाथड़ियास ग्राम में भगवान देवनारायण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे
Bhilwara news : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा कि कांग्रेस 28 लोगों के मारे जाने पर राजनीति कर रही है। राहुल गांधी, गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर कहा कि यह सर्वविदित है कि राहुल गांधी का परिवार और कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है, इसलिए इनके लोग आज भी आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।
दिलावर शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के नाथड़ियास ग्राम में भगवान देवनारायण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दिलावर ने आरोप लगाया कि वाड्रा आतंकवादियों के सहयोगी के रूप में तथा उनके प्रवक्ता के रूप में बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। इसलिए कांग्रेस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। देश की जनता आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रही है। इस हमले को लेकर जनता में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कहा है कि आतंकियों और इसके साजिशकर्ताओं को ऐसी कड़ी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।