
Bhilwara news : भीलवाड़ा जिले के महुआ खुर्द पंचायत के जालिया गांव में जिंदल सॉ लिमिटेड की ओर से अवैध ब्लास्टिंग व खनन के विरोध में ग्रामीणों का शुक्रवार को 132 में दिन भी धरना जारी रहा। उधर, इस क्षेत्र से निकले खनिज विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी काबरा ने ग्रामीणो की समस्या को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जाती है। इसके कारण जालिया के लोगों को परेशानी हो रही। पत्थर उछ लकर घरों तक आ रहे है। खेत पहले ही कम्पनी ने खाली करवा दिए। इसके विरोध में पिछले 132 दिन से जिंदल के खनन क्षेत्र से कुछ दूरी पर धरना दिया जा रहा है। माली सैनी महासभा की प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली ने बताया कि इस दौरान जिंदल कम्पनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। मामले में काबरा का कहना है कि यह मामला खान सुरक्षा विभाग अजमेर से जुड़ा है। अजमेर से ही टीम आकर इस मामले की जांच करेगी।