राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में रविवार सुबह गोवंश की कटी पूंछ मिलने से माहौल गरमा हुआ है।
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गांधीसागर तालाब की पाल स्थित मंदिर के बाहर गोवंश की कटी पूंछ मिलने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। आक्रोशित लोग घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठन जेल चौराहे पर धरने पर बैठ हुए हैं। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुस्साए लोगों ने शहर में बाजार बंद करवाने की कोशिश भी की। इस दौरान प्रदर्शनकरियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं, प्रदर्शनकरियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने जेल चौराहा खाली कराया। चूंकि, लोगों ने जेल चौराहे से जुड़े सभी मार्गों पर जाम लगाया दिया था। रोडवेज बसों की आवाजाही रोक दी थी।
पुलिस व प्रशासन के साथ हुई बातचीत की जानकारी देने साधु संत संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां स्वामी हंसाराम ने वार्ता से अवगत कराया। लेकिन, कुछ कार्यकर्ता अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने तक भीलवाड़ा बंद कराने को लेकर अड़ गए। स्वामी व संतों ने उनके साथ समझाइश की।
रविवार को एसपी राजन दुष्यंत व अधिकारियों ने समझाइश की। शाम सात बजे माहौल शांत हो सका। क्षेत्र में ऐहतियात के तौर पर जाप्ता लगा दिया। लेकिन, इसके बावजूद सोमवार को भीड़ फिर से परशुराम सर्किल पर जमा हो गई।