3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: राजस्थान के इन सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन, भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भजनलाल सरकार ने जलदाय विभाग में दो साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 186 अभियंताओं को पदोन्नति का तोहफा दिया है। आदेशों के तहत अतिरिक्त मुख्य अभियंता हुकम चंद, देवराज सोलंकी, केडी गुप्ता और महेश जांगिड़ को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत किया है।

इसी तरह 23 एसई को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, 43 अधिशासी अभियंता को अधीक्षण अभियंता और 118 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली है। जयपुर शहर में उत्तर सर्कल में पदस्थापित रहे अधीक्षण अभियंता अजय सिंह राठौड़ और वर्तमान में उत्तर सर्कल में तैनात अधीक्षण अभियंता भवानी सिंह शेखावत को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली है।

यह भी पढ़ें : जनरल का टिकट लेकर एसी कोच में बैठा MLA का बेटा, टीटी को दिखाई धौंस; फिर जो हुआ

वहीं, बनीपार्क सब डिवीजन में तैनात सहायक अभियंता भवनेश कुलदीप, बीसलपुर-जगतपुरा प्रोजेक्ट में तैनात सहायक अभियंता रश्मि गोदारा को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली है। जयपुर शहर में तैनात सहायक अभियंता ऋषभ जैन, अंकित गोयल, वासुदेव शर्मा, भंवर सिंह किसनावत को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : Holiday: 27 अगस्त को आधे दिन की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किए आदेश