भीलवाड़ा

Diwali 2024: राजस्थान रोडवेज ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक, इन मार्गों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Bhilwara News: दीपोत्सव को देखते हुए रोडवेज ने कमर कस ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 1:32 PM IST
Feature image

Bhilwara News: दीपोत्सव को देखते हुए रोडवेज ने कमर कस ली। साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली रोडवेज के लिए कमाई के लिहाज से अहम माना जाता है। इसे देखते हुए दीपावली से तीन दिन पहले रोडवेज बसों के 24 घंटे चक्के घूमेंगे। इसे लेकर रोडवेज ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। चालक, परिचालक और बुकिंग खिड़की पर तैनात कर्मचारियों को पाबंद किया है। अधिकाधिक यात्री भार खींचने को अतिरिक्त बसों का प्रबंधन किया जा रहा है। जयपुर, उदयपुर और कोटा मार्ग पर अतिरिक्त बसों को दौड़ाया जाएगा।

पीक सीजन में 20 हजार यात्री भार

अमूमन भीलवाड़ा डिपो से आठ से दस हजार रोजाना यात्री भार रहता है। त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा बीस हजार तक पहुंच जाता है। दीपावली पर हर व्यक्ति अपने घर जाना चाहता है। ऐसे में रोडवेज ही उसे अच्छा साधन मिलता है।

इसका बड़ा कारण ट्रेनों में दीपोत्सव से पहले और बाद में आरक्षण में नो-वेटिंग की स्थिति रहती है। लंबे रूट पर वेटिंग की लिस्ट लंबी होती है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। ऐसे में रोडवेज कमाई का मौका नहीं छोड़ना चाहता।

उधर, बिना टिकट यात्रा कराने वाले चालक-परिचालकों पर नजर रखने के लिए उड़न दस्ते गठित किए गए है। यह विभिन्न मार्गों पर आकस्मिक जांच करेंगे।

Updated on:
23 Oct 2024, 1:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा