भीलवाड़ा

भीलवाड़ा डिपो को सुपर सौगात: बेड़े में शामिल हुईं 14 नई बसें, पहली बार चलेंगी 4 हाईटेक AC बसें, इन रूटों पर खुलेगा नया रास्ता

Bhilwara Roadways: भीलवाड़ा रोडवेज को बड़ी सौगात मिली है। बेड़े में 14 नई बसें शामिल की गई हैं, जिनमें पहली बार चार हाईटेक AC बसें भी होंगी। इन बसों के संचालन से नए रूट शुरू होंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
2 min read
Mar 26, 2026
Bhilwara Roadways Gets 14 New Buses Including 4 HiTech AC Coaches New Routes to Boost Connectivity
भीलवाड़ा डिपो में शामिल हुई नई बसें आगार में खड़ी हुई (फोटो- पत्रिका)

Bhilwara Roadways New Buses: भीलवाड़ा: वस्त्रनगरी के बाशिंदों और रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने भीलवाड़ा डिपो के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 14 नई बसों का आवंटन किया है।

इन बसों के बेड़े में शामिल होने के साथ डिपो की कुल बसों की संख्या अब 101 हो गई है। खास बात यह है कि भीलवाड़ा डिपो को पहली बार चार लग्जरी एसी (वातानुकूलित) बसें मिली हैं, जो लंबी दूरी के यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत राहत प्रदान करेंगी। पिछले एक दशक से नई बसों का इंतजार था। नई बसों को बेड़े में शामिल करने से यात्रियों को सुविधा का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि हाल ही राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को समर्पित किया था। सभी आगारों को बसों का आवंटन किया गया।

इन रूटों पर खुलेगा नया रास्ता

नई बसों के आने से भीलवाड़ा डिपो अब उन रूटों पर भी अपनी सेवाएं दे सकेगा, जहां यात्रियों की लंबे समय से मांग थी। मुख्य रूप से दिल्ली, बाड़मेर, नागौर और प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल नाकोड़ाजी के लिए अब सीधी और सुगम बस सेवा उपलब्ध होगी। इससे न केवल व्यापारियों और विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

डिपो में पहली बार एसी बसों का डेब्यू

अब तक भीलवाड़ा डिपो मुख्य रूप से साधारण और एक्सप्रेस बसों पर निर्भर था, लेकिन पहली बार आवंटित हुई 4 एसी बसें डिपो की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगी। इन बसों के संचालन से रोडवेज निजी बस ऑपरेटरों को कड़ी टक्कर दे सकेगा। डिपो प्रबंधन के अनुसार, इन बसों का शिड्यूल इस तरह तैयार किया जा रहा है जिससे यात्रियों को प्राइम टाइम पर बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

यात्री भार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी

डिपो में बसों की संख्या 101 होने से पुराने और जर्जर वाहनों को बेड़े से बाहर किया जा सकेगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और यात्रियों का सफर सुरक्षित होगा। नई बसों के संचालन से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसों का आवंटन हो चुका है और जल्द ही इन्हें निर्धारित रूटों पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

एक नजर में भीलवाड़ा आगार

  • 101 बसें आगार में शामिल
  • 75 बसें रोडवेज की
  • 12 बसें अनुबंध पर
  • 04 रूटों पर सीधे बस सेवा
  • 15 लाख पीक सीजन में डिपो की कमाई
  • 20 हजार यात्री करते भीलवाड़ा से सफर

आगार को 14 नई बसों का आवंटन हुआ है। इनमें चार एसी, स्टार लाइन और ब्लू लाइन की पांच-पांच बसें मिली हैं। लंबे रूट पर इनका संचालन होगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
-निरंजन शर्मा, मुख्य प्रबंधक, भीलवाड़ा आगार

Updated on:
26 Mar 2026 01:33 pm
Published on:
26 Mar 2026 01:33 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट