भीलवाड़ा

रोडवेज की सौगात: अब सुहाना होगा सफर, दिल्ली-जयपुर-उदयपुर के लिए सरपट दौड़ेंगी 4 नई AC बसें, जानें रूट

Rajasthan Roadways News : भीलवाड़ा के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी के तेवर के बीच भीलवाड़ा रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। आगार के बेड़े में शामिल हुई 8 नई बसों को अब विभिन्न रूटों पर उतार दिया है।

2 min read
भीलवाड़ा से जयपुर के लिए शुरू हुई एसी बस में सवार होते यात्री।- फोटो पत्रिका

भीलवाड़ा। टेक्सटाइल सिटी के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी के तेवर के बीच भीलवाड़ा रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। आगार के बेड़े में शामिल हुई 8 नई बसों को अब विभिन्न रूटों पर उतार दिया है।

खास बात यह है कि इनमें 4 लग्जरी एसी बसें भी शामिल हैं, जो चिलचिलाती धूप में यात्रियों को राहत और आरामदायक यात्रा का अहसास कराएंगी। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की भारी आवक और सुविधा को देखते हुए इन बसों का रूट चार्ट निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways AC Bus: रोडवेज का तोहफा, जोधपुर से उदयपुर-बांसवाड़ा रुट पर यात्री पहली बार करेंगे AC बसों में सफर

नई बसों के संचालन से अब भीलवाड़ा का दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर और नागौर से सीधा संपर्क होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब निजी बसों के महंगे किराए और असुविधा से निजात मिल सकेगी। इन बसों को एक अप्रेल से रूटों पर भेज दिया है।

रूट चार्ट: इन मार्गों पर शुरू हुई नई सेवाएं

भीलवाड़ा से दिल्ली (एसी डीलक्स-2 गुणा 2)

भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की है। भीलवाड़ा से यह बस दोपहर 12:25 बजे रवाना होगी। बिजयनगर, नसीराबाद बाइपास, जयपुर, कोटपूतली होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। जयपुर में बस शाम 5:15 बजे पहुंचेगी जबकि दिल्ली का इसका समय रात 11 बजे रहेगा। इस रूट पर दो एसी बसें संचालित होगी।

भीलवाड़ा से जयपुर-उदयपुर (एसी डीलक्स-2 गुणा 2)

भीलवाड़ा से जयपुर के लिए यह बस शाम 4 बजे रवाना होगी। जयपुर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। यहीं पर रात में विश्राम करेगी। अगले दिन बस जयपुर से उदयपुर के लिए संचालित होगी। जयपुर से बस सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह बस भीलवाड़ा दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। यह बस शाम को उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से बस अगले दिन सुबह 9:05 बजे रवाना होगी। चित्तौड़गढ़ होते हुए दोपहर में भीलवाड़ा पहुंचेगी। इस रूट पर दो एसी बसें लगाई गई है। शाम 4 बजे जयपुर के लिए यहीं बस रवाना होगी।

भीलवाड़ा से बाड़मेर (ब्लू लाइन-3 गुणा 2)

भीलवाड़ा से बाड़मेर के लिए बस सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। आमेट, फालना, जालोर, बालोतरा होते हुए रात 8 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद यह बस बाड़मेर से तड़के 5:30 बजे रवाना होगी। रात 7 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। इस रूट पर ब्लू लाइन की दो बसें चलाई गई हैं।

भीलवाड़ा से नागौर (ब्लू लाइन-2 गुणा 2)

भीलवाड़ा से नागौर के लिए यह बस चलेंगी। भीलवाड़ा से सुबह 7.15 बजे रवाना होगी। बिजयनगर , अजमेर, पुष्कर, मेड़तासिटी होते हुए दोपहर 2.40 बजे नागौर पहुंचेगी। नागौर से यह बस दोपहर 3 बजे रवाना होगी। रात 10 बजकर 20 मिनट पर भीलवाड़ा पहुंचेगी।

Published on:
02 Apr 2026 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर