1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways AC Bus: रोडवेज का तोहफा, जोधपुर से उदयपुर-बांसवाड़ा रुट पर यात्री पहली बार करेंगे AC बसों में सफर

Rajasthan Roadways New AC Bus: जोधपुर से उदयपुर-बांसवाड़ा रूट पर पहली बार एसी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे यात्रियों को गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। 1 अप्रेल से शुरू होने वाली इस सेवा से 448 किमी का सफर अब ज्यादा आरामदायक होगा।

2 min read
Google source verification
Jodhpur to Banswara AC bus, Jodhpur Udaipur roadways, Rajasthan AC bus service, RSRTC Jodhpur news, Rajasthan roadways update, Jodhpur bus service launch, Udaipur Banswara route bus, Rajasthan summer travel bus, Jodhpur transport news, RSRTC new bus route, Rajasthan local bus update, Jodhpur to Udaipur AC bus, Banswara roadways service, Rajasthan bus update, Jodhpur depot bus news

नई एसी बस। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर से उदयपुर-बांसवाड़ा सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी के सीजन में करीब 448 किलोमीटर लंबे सफर को अब यात्री आरामदायक एयर कंडीश्नर (एसी) बसों में तय कर सकेंगे। रोडवेज जोधपुर डिपो की ओर से बांसवाड़ा के लिए वाया उदयपुर होते हुए 1 अप्रेल बुधवार से एसी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

खास बात यह है कि जोधपुर से उदयपुर-बांसवाड़ा के लिए पहली बार एसी बस सेवा शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जोधपुर डिपो को अनुबंध पर दो नई 2/2 एसी बसें उपलब्ध करवाई गई हैं।

यह वीडियो भी देखें

इन जगहों पर ठहराव

जोधपुर से बांसवाड़ा के लिए बस शाम 6 बजे रवाना होगी। यह पाली, नाडोल, देसूरी, चारभुजा और नाथद्वारा होते हुए रात 12 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद उदयपुर से रात 12:30 बजे रवाना होकर सलुम्बर होते हुए अगले दिन अलसुबह 4:30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। वापसी में भी बस शाम 6 बजे बांसवाड़ा से रवाना होगी। यह सलुम्बर होते हुए रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी और रात 10:30 बजे रवाना होकर नाथद्वारा, देसूरी, नाडोल और पाली होते हुए अलसुबह 4:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

लंबे समय से थी मांग

उदयपुर-बांसवाड़ा रूट पर एसी बस चलाने की मांग यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

यात्रियों की मांग पर शुरू की

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए इस सेवा की शुरुआत की गई है। अनुबंध पर दो एसी बसें मिली हैं और इनका नियमित संचालन किया जाएगा। यदि यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिलता है तो भविष्य में अन्य प्रमुख रूटों पर भी एसी बसें शुरू की जा सकती हैं।

  • उम्मेदसिंह, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज जोधपुर

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) भी भूमिका निभाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए रोडवेज अब इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।अगर सब ठीक ठाक रहा तो जल्द ही जोधपुर की सड़कों पर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रस्तावित योजना के तहत इन बसों को शहर के व्यस्त और प्रदूषण प्रभावित रूटों पर प्राथमिकता से चलाया जाएगा। योजना के तहत जोधपुर डिपो को 20 बसें जल्द मिलने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग