भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में तेज हवा के साथ बरसात, बीगोद में अंधड़ से दूसरे दिन भी भारी नुकसान

भीलवाड़ा में सोमवार को भी मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से सूरज की तल्खी से भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर दो बजे बाद मौसम ने करवट ली।
less than 1 minute read
Bhilwara Weather Update: rain with strong wind

भीलवाड़ा। शहर में सोमवार को भी मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से सूरज की तल्खी से भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर दो बजे बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में घटा छाने के साथ तेज हवाएं चली। उसके बाद कुछ देर हल्की बरसात हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बाद में धूप खिल गई। एक ही दिन में तापमापी का पारा डेढ़ डिग्री चढ़ गया। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तथा न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व में ही रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था। उधर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। बीगोद क्षेत्र में दूसरे दिन भी चले अंधड़ से भारी नुकसान हुआ।

उड़े टिन-टप्पर, गिरी दीवारें, फ सलों को भी नुकसान
बीगोद क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन अंधड़ चलने से खासा नुकसान हुआ। क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में पूर्व सरपंच सज्जनसिंह की फैक्ट्री के टिनशेड उड़ गए और दीवारें टूटकर गिर गई। जोजवा में सम्पत तेली के खेत पर लगा नेट हाउस टूट गया। इससे खीरा-ककड़ी की फ सल बर्बाद हो गई। कस्बे में रविवार को आए अंधड से बस स्टैण्ड पर बरगद का पेड़ गिरने से एक विद्युत पोल भी टूट गया था। इससे चौबीस घंटे तक आधे कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप रही। मुकुंदपुरिया सरपंच हरजी रेबारी ने बताया कि ग़ांव के घूघरिया कंजर के मकान पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ। अंधड के बाद बारिश से गली.मोहल्लों एवं सड़कों पर पानी बह निकला।

Published on:
30 May 2022 07:58 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी