भीलवाड़ा

Bhilwara Accident: भीलवाड़ा में कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत; 10KM तक जाम

Bhilwara Road Accident: कोहरे के कारण राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे-58 पर सुबह एक साथ 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2026, 11:45 AM IST
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। राजस्थान शुक्रवार को भी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे-58 पर सुबह एक साथ 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा भीलवाड़ा शहर के निकट भीलवाड़ा-अजमेर मार्ग पर कोठारी पुलिया पर सुबह 7 बजे हुआ। घने कोहरे से एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। कलक्टर और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में भी घायलों से मुलाकात की।

हाईवे पर मच गई अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कई घायल चीखते-चिल्लाते गाड़ियों से मदद मांगते नजर आए। मृतकों के शवों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाए गए है। यहां भी मृतक व घायलों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

10 किलोमीटर दूर तक लगी वाहनों की लंबी कतार

हादसे के बाद करीब 10 किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम के चलते घायलों को लेने आई एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया। जाम के चलते वाहन चालक 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया।

Updated on:
30 Jan 2026, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Crime: जिस छत पर जलाया महिला का शव, वारदात के बाद वहीं 40 लोगों ने की मटन पार्टी; खुलासे से पुलिस भी हैरान

भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी