भीलवाड़ा

भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

Bhilwara Mayor Jaswant Kanwar: भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 9 से भाजपा पार्षद जसवंत कंवर निर्विरोध महापौर निर्वाचित हुई हैं।
3 min read
• •
Updated: 17 Sep 2026, 12:34 PM IST
jaswant kanwar
भीलवाड़ा की नई महापौर जसवंत कंवर। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 9 से भाजपा पार्षद जसवंत कंवर निर्विरोध महापौर निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया और भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बन गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही 75 साल पुराने नगरीय निकाय के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। जसवंत कंवर भीलवाड़ा नगर निगम की पहली महिला महापौर बनी हैं।

बता दें कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह, खींचतान और भीतरीघात का आलम यह रहा कि पार्टी निकाय इतिहास में पहली बार महापौर पद का चुनाव लड़े बिना ही मैदान से बाहर हो गई थी। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से कोई भी पर्चा दाखिल न किए जाने से भाजपा को सीधा वॉकओवर मिल गया था। हालांकि, एक निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर के नामांकन भरने के कारण निर्विरोध निर्वाचन की राह में मामूली औपचारिकता बाकी रही। लेकिन, निर्दलीय प्रत्याशी के गुरुवार को नामांकन वापस लेते ही भीलवाड़ा नगर निगम में जसवंत कंवर की अगुवाई में भाजपा बोर्ड बन गया।

बीजेपी की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा ने 45 सीटों पर लहरा था परचम

निकाय चुनाव को लेकर 14 सिंतबर को संपन्न हुए 70 वार्डों के भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 45 सीटों पर परचम लहराकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस महज 10 सीटों पर सिमट कर रह गई, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया। इनमें से भी 8 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। महापौर पद के लिए दिग्गजों के परिजनों की दावेदारी के बीच भाजपा आलाकमान ने नामांकन के चंद घंटे पहले जयपुर में वार्ड 9 से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली जिला भाजपा प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह बीलिया की पत्नी नव-निर्वाचित पार्षद जसवंत कंवर के नाम पर मुहर लगाकर सबको चौंका दिया। इसके साथ ही प्रथम महिला महापौर को लेकर बने कयासों का दौर भी थम गया।

भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी जसवंत कंवर अपनी ननद से गले मिलने के दौरान भावुक हो उठी।

महिला वर्ग में जसवंत कंवर की सबसे बड़ी जीत

जसवंत कंवर ने नगर निगम चुनाव के महिला वर्ग में वार्ड 9 से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी खुशबू शर्मा को 2165 मतों से हराया। जसवंत कंवर को 2538 मत मिले, जबकि खुशबू शर्मा को महज 373 मत प्राप्त हुए। जबकि एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी पल्लवी नागर को 255 मत मिले। इसी प्रकार नोटा के खाते में 112 मत गिरे।

भाजपा कार्यालय में दिग्गज नेता एकजुटता का संदेश देते हुए। 

महापौर जसवंत कंवर की प्रोफाइल

उम्र: 39
शिक्षा: एमए
व्यवसायः गृहिणी
किस वार्ड:9
राजनीति में शुरुआतः पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि
पार्टी में जिम्मेदारीः पति भूपेन्द्र सिंह बीलिया भाजपा प्रवक्ता
चुनावी अनुभवः वार्ड में जनता के बीच सक्रिय
संपत्तिः पैतृक जमीन जायदाद
घोषित आपराधिक मामलेः नहीं
प्राथमिकताएं: शहर का चहुंमुखी विकास, पार्कों व चौराहों का सौंदर्याकरण, आमजन की नगर निगम में त्वरित सुनवाई और समस्याओं का समाधान, चंबल परियोजना का पानी निजी कॉलोनियों तक पहुंचाना, सीवरेज परियोजना का बकाया कार्य जल्द करवाना, शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छता के विशेष प्रयास, आवारा मवेशियों को काइन हाउस एवं आंतक का पर्याय बनें श्वानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना तथा महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखाना प्रमुख है।

Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका