भीलवाड़ा

राजस्थान में पुल टूटा… लोग लगे नाचने-गाने, जमकर मनाया जश्न, विरोध का अजब-गजब तरीका देख हर कोई हैरान

अनोखा विरोध प्रदर्शन: भीलवाड़ा के उमेदपुरा गांव के लोगों ने अल्गोजे बजा और ढोल-ताशे की थाप पर लोकगीत नाच-गाकर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2025, 3:20 PM IST
bhilwara

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में हाल ही निर्मित एक पुल गिर गया। पुल गिरने की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने और विरोध का अजब-गजब तरीका निकाला। बिना कोई शोर-शराबे या प्रदर्शन किए ग्रामीणों ने अपनी बात इस तरह रखी कि हर कोई दंग रह गया।

भीलवाड़ा के उमेदपुरा गांव के लोगों ने अल्गोजे बजा और ढोल-ताशे की थाप पर लोकगीत गाकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान पानी और बरसात में ग्रामीण नाच-गाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी यूजर्स काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

कई गांवों की लाइफ लाइन

ग्रामीणों ने बताया कि कटारिया खेड़ा, काछोला और उमेदपुरा गांवों को जोड़ने वाला यह पुल कई गांवों के बीच की कड़ी था। उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों से तो पुल का निर्माण हो सका था और यह पहली बरसात में ही टूट गया। जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। बच्चों का स्कूल और बीमारों का इलाज के लिए जाना भी प्रभावित हो रहा है।

तीन महीने पहले ही बना था पुल

जानकारी के अनुसार काछोला तहसील क्षेत्र के उमेदपुरा से राजगढ़ सड़क मार्ग के मध्य यह पुल मात्र तीन महीने पहले ही बना था। उस समय ग्रामीणों ने पुल की गुणवत्ता को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग में शिकायत भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

Updated on:
30 Jul 2025, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All