भीलवाड़ा

450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर लेना है तो करना होगा ये काम, जानें पूरी प्रक्रिया

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना एक सितंबर से लागू हो चुकी है। लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी।
less than 1 minute read
Feature image

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना एक सितंबर से लागू हो चुकी है। इसके तहत जिले के सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के परिवार पात्र होंगे। रसद विभाग के मुताबिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को 450 रुपए सिलेंडर के लिए खर्च करने पडेंगे।

इससे अधिक का भुगतान करने पर अधिक भुगतान की राशि बैंक खातें में सब्सिडी के रूप में जमा होगी। सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी करवानी होगी। इसके बाद राशन कार्ड को एलपीजी आईडी व जनआधार से सीडिंग करवाना होगा। यह कार्य नजदीकी ई-मित्र या राशन डीलर की ओर से किया जा रहा है। योजना के तहत एक माह में एक सिलेंडर मिलेगा।

एक से अधिक सिलेंडर खरीदने पर अतिरिक्त सिलेंडर पर सब्सिडी देय होगी। योजना के तहत सिलेंडर का उपयोग घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। दुरुपयोग किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई कर सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।

Updated on:
08 Sept 2024 03:06 pm
Published on:
08 Sept 2024 03:06 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट