Rajasthan Govt: पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ लेने के लिए पिछले साल उधार लेकर पैसा जमा कराया, लेकिन पेंशन अब तक नहीं मिली। मामला बोर्ड-निगमों के करीब 50 हजार कर्मचारियों से जुड़ा है, जो अब तक ओपीएस को लेकर उलझन में हैं। इनमें से पांचों बिजली कंपनियों व राजस्थान पर्यटन विकास निगम के 40 हजार से अधिक कर्मचारियों का ओपीएस का लाभ कानूनी प्रक्रिया में उलझा है, जबकि राजस्थान राज्य भंडारण व्यवस्था निगम ने कर्मचारियों को ब्याज सहित पैसा वापस लेने का विकल्प दिया है।