भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के दो पेट्रोल पम्पों पर अगले माह से सीएनजी

हमीरगढ़ व अजमेर रोड स्थित पम्पों पर अगस्त के प्रथम पखवाड़े में सप्लाई होगी शुरू

less than 1 minute read
Jul 26, 2020
CNG on two petrol pumps of Bhilwara from next month in bhilwara

भीलवाड़ा।
लगातार बढ़ते पेट्रोल के दाम के बीच अगस्त के प्रथम पखवाड़े में सीएनजी गैस मिलने शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में दो पेट्रोल पम्पों का चयन किया गया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के साथ ही यहां गैस मिलना शुरू होगी। गैस अडानी ग्रुप की ओर से सप्लाई की जाएगी।
अडानी गैस सप्लाई के प्रतिनिधि ने बताया कि कम दर पर यह गैस उपलब्ध होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। भीलवाड़ा में तीन, उदयपुर दो तथा चित्तौडग़ढ़ में एक पम्प शामिल है। उदयपुर में दो पम्पों पर सीएनजी मिल रही है।
भीलवाड़ा में हमीरगढ़ रोड स्थित कोमको पम्प तथा अजमेर तिराहा स्थित नारायणदास श्याम सुन्दर तथा सोना पेट्रोलियम आटूण रोड शामिल है। चित्तौडग़ढ़ में टॉप वैल्यू तथा उदयपुर में दिग्गज प्यूल तथा दलाल ब्रदर्स शामिल है। हमीरगढ़ व अजमेर रोड स्थित पम्पों पर अगस्त के प्रथम पखवाड़े में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पम्प संचालक राकेश छाबड़ा ने बताया कि इसकी तैयारी कर ली गई है।
घरों में भी मिलेगी गैस
अडाणी ग्रुप के प्रतिनिधि का कहना कि शहर में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। बारिश से रुकावट आ सकती है। आरके कॉलोनी, आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर तथा शास्त्रीनगर में घर-घर गैस की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। मुख्य सड़क के बाद गलियों में लाइन डाली जाएगी।

ये भी पढ़ें

82 प्रतिशत बुवाई, एक अच्छी बारिश की दरकार
Published on:
26 Jul 2020 03:02 am
Also Read
View All