भीलवाड़ा

रोडवेज बस से कुचलकर दम्पती और बेटे की मौत, 10 दिन बाद होनी है दो बेटियों की शादी

भीलवाड़ा-शाहपुरा मेगा हाइवे पर मंगलवार दोपहर रोडवेज बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दम्पती और उनके बेटे की मौत हो गई। तीनों बस के टायर के नीचे आने के बाद सौ मीटर तक घसीटते चले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2023, 6:09 PM IST
Couple and son crushed to death by roadways bus in bhilwara

शाहपुरा. (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा-शाहपुरा मेगा हाइवे पर मंगलवार दोपहर रोडवेज बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दम्पती और उनके बेटे की मौत हो गई। तीनों बस के टायर के नीचे आने के बाद सौ मीटर तक घसीटते चले गए। इससे शव शत-विक्षित हो गए। पुलिस ने जेसीबी मंगवा बस उठवाई और नीचे से शव निकाले।

दम्पती रिश्तेदारी में निकाह में शामिल होने भीलवाड़ा से शाहपुरा जा रहे थे। दस दिन बाद दम्पती की दो बेटियों की भी शादी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शाहपुरा पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। बस जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि फकरूद्दीन सिलावट (45) मूल रूप से चित्तौड़गढ़ के भदेसर के रहने वाले थे। अभी भीलवाड़ा के गांधीनगर में परिवार के साथ रह रहे थे। फकरुदीन की बड़ी बेटी जाहिदा के ससुराल शाहपुरा में मंगलवार को शादी थी। इसके चलते फकरुद्दीन अपनी पत्नी शमीम (34) और बेटे अली (17) के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुरा आ रहे थे।

शाहपुरा से 12 किलोमीटर पहले जयपुर से शाहपुरा होकर भीलवाड़ा जा रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे तीनों बाइक सवार बस के अंदर घुस गए। सौ मीटर तक घसीटते चले गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। सूचना पर एएसपी चंचल मिश्रा व सीआई नायक पहुंचे। जेसीबी मंगवा कर बस को ऊपर कर तीनों शव निकाले।

Published on:
Also Read
View All